जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर में चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों गोविंदपुर के रामपुर गिट्टी मशीन के पास रहने वाले बबलू मुंडा और गोविंदपुर के खाखरीपाड़ा निवासी सागर सांडिल उर्फ डोंगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोविंदपुर के निशानदेही पर गैरेज का ताला तोड़कर चोरी किये गये सामानों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है. यह घटना 10 अगस्त को घटी थी, जिसमें चोरों ने गैरेज का ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली थी. इस घटना के बाद एफआइआर दायर किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद दोनों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.






