जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 108 के रहने वाले मिस्बाहुल हक ने बिष्टुपुर थाने में मारपीट कर गले से सोने की चेन और नकद 3000 रुपये की छिनतई करने का एक मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी धतकीडीह का शाहजी अरसलाण, अहसान, ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर 19 का अफरीदी और जसरीन को बनाया गया है. घटना बिष्टुपुर के जमशेद बिल्डिंग के पास घटी थी. आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया था. घटना के बाद लोगों ने ही मिस्बाहुल को इलाज के लिये पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया था. यहां पर उसकी हालत बिगड़ने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना मुहर्रम के दिन की बतायी जाती है, लेकिन बिष्टुपुर पुलिस ने 11 अगस्त को मामला दर्ज किया है. मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है. घटना में कितनी सच्चाई है इसकी पुलिस जांच कर रही है.







