रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : बीती रात चक्रधरपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी में टोटो से बैटरी चोरी करते साजिद नामक लड़के को टोटो मालिक बप्पा कर्मकार ने पकड़ लिया. उसके बाद बप्पा कर्मकार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि रात में जब कुत्ता भौंकने लगा, तो वे बाहर निकले. उन्होंने देखा कि एक लड़का उनके टोटो से बैटरी निकाल रहा है. तब उन्होंने दौड़ कर उससे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच कर लड़के से पूछताछ की. उसके बाद लड़के को हिरासत में लिया है. वर्तमान पुलिस करवाई में जुटी हुई है. मौके पर पहुंचे टोटो चालक संघ के अध्यक्ष शकील ने बताया कि आये दिन इस प्रकार की घटना हो रही है. इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है.






