रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के घोर नक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र के झरझरा में पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. हालांकि, शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे गोली भी मारी गई है जिसके बाद उसके सर को पत्थर से कूचल दिया गया है. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान लांजी गांव निवासी सुखराम मुंडा के रूप में की गई. मृतक सोमवार से लापता था. वह सोमवार को बाजार करने झरझरा आया था जिसके बाद से वह लापता हो गया था. हालांकि नक्सली घटना या फिर आपसी रंजीस में हुई पुलिस जांच कर रही.







