जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्थानीय मानगो बस स्टैंड से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है. गिरफ्तार युवकों का नाम रविंद्र शर्मा (27) और सचिन गोप (23) बताया जा रहा है. दोनों मानगो के चिटाय कुली के रहने वाले हैं. पुलिस की ओर से बताया गया है कि दोनों युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.













