
पलामू : पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गयी थी, जिसे हेमंत सोरेन की सरकार बंद कर रही है. इस योजना से 35 लाख किसानों को मिला था लाभ, लेकिन आज मौजूदा सरकार हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा अब इस योजना को बंद किया जा रहा है. हेमन्त सोरेन की सरकार जन विरोधी सरकार है, भाजपा की सरकार जनता की सरकार थी जो जनता साथ और उनका विकास करती थी. यह बात मेदिनीनगर में भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, प्रदेश मंत्री मंत्री मनोज सिंह ने कही. शनिवार को वे यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. संवाददाता सम्मेलन में 20 सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, प्रेम सिंह, बीरेंद्र सिन्हा, रीना किशोर, अजय तिवारी, शिव कुमार मिश्रा व अन्य उपस्थित थे.






