
जमशेदपुर : राष्ट्रीय यूथ इंटक की बैठक बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (जूम मीटिंग) द्वारा हुई. बैठक की अध्यक्षता यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने किया. बैठक में सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले देशभर के यूथ इंटक के करीब 15 युवा नेताओं को शामिल किया गया. इस बैठक में झारखण्ड से यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव आशीष मुखी शामिल हुए. बैठक में केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया व बैठक में उपस्थित सभी युवा नेताओं को विशेष टॉस्क भी दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संजय गाबा ने कहा कि कोविड-19 के आड़ में केंद्र सरकार मजदूरों के हकों को छीनने का प्रयास कर रही है, श्रम अधिनियम कानून में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है जिसका यूथ इंटक पुरजोर विरोध करती है, इसीलिए यूथ इंटक ने यह निर्णय लिया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से देश की जनता को अवगत कराया जाएगा. बैठक में आशीष मुखी ने भी अपनी बातों को रखा. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा के अलावा आरके नागर, दिल्ली इंटक हेडक्वार्टर से राजेंद्र प्रसाद, अजितेश पांडेय (कोलकाता), आशीष मुखी (झारखण्ड), राकेश भ्रमभट्ट (गुजरात), आशुतोष कुमार (बिहार), प्रिया गार्निक, विष्णु मोहन (ओड़िशा), रोबर्ट (हिमांचल प्रदेश) समेत देश के अन्य राज्यों से युवाओं ने भाग लिया.
















