
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बिष्टुपुर मंडल की सुनीता सिंह की ओर से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर रीता मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया. इस स्वागत समारोह में रीता मिश्रा को फूल का बुके देकर सम्मानित किया गया और आशा व्यक्त की गई कि भाजपा प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाने में कामयाब होगी और पार्टी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेगी. इस कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता सुनीता सिंह द्वारा किया गया था. इस मौके पर सुनीता सिंह, कल्पना महतो, आरती, राधा, तारा, ज्योति और अन्य लोग शामिल थे.














