
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर प्रिसिपल संजय मल्लिक के आदेश पर स्कूल के शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर यूकेजी और एलकेजी के बच्चों को पाकिस्तान और बांग्लादेश के राष्ट्रीय गीत सीखाने की मामले ने तुल पकड़ लिया है. भाजपा ने इस मामले को खुलकर विरोध किया है. विद्यालय के प्रिसिपल के आदेश पर अन्य शिक्षकों ने एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों को व्हाट्सएप पर होम टास्क दिया गया था कि बच्चें याद करें. इस मामले को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है. वही क्षेत्र के लोगों ने और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर कार्रवाई करने की मांग की थी, जिसे संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने जांच का आदेश दिया है. वहीं मामले को बिगड़ता देख विद्यालय प्रबंधक समिति की एक बैठक कोलकात्ता में हुई. उसके बाद घाटशिला स्थित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सहायक सचिव शिव कुमार देवड़ा को कार्रवाई कपने का निर्देश दिया गया. इसके पश्चात श्री देवड़ा ने विद्यालय के प्रिंसिपल संजय मल्लिक को निलंबित करते हुए सभी सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है.

विदित हो की प्रचार्य संजय मल्लिक विगत तीन वर्षो से विधालय के प्राचार्य पद पर कार्यरत थे. उन्होंने स्कूल की शिक्षिकाओं को आदेश दिया था कि एलकेजी और यूकेजी के छात्रों को ऑनलाइन क्लास के दौरान पाकिस्तान और बंगलादेश का राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय चिन्ह आदि के बारे मे प्रैक्टिस करायें. इस मामले ने तूल पकड़ लिया जिस पर विद्यालय के प्रबंधक समिति ने कार्रवाई की है. इधर विद्यालय के सूचना पट पर विद्यालय के प्राचार्य ने माफी नामा पत्र लगा रखा है. इसमें लिखा गया है कि आप सभी नागरिक और अभिभावकों को सूजना है कि बच्चों को सामान्य ज्ञान बढ़ाने के उधेश्य से भारत के पड़ोसी देश के विषय में उन्हें सामान्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्राइमरी की एक कक्षा के बच्चों को एक प्रोजेक्ट दिया गया था कि जिसके अंतर्गत उन्हें पड़ोसी देश से संबंधित कुछ जानकारी तथा उनकी संस्कृति राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय प्रतीक, फूल, पशु आदि के संबंध में अवगत कराने की कोशिश की जा रही थी. विद्यालय यह स्पष्ट रूप से बताना चाहता है कि किसी भी प्रोजेक्ट कार्यक्रम के द्वारा किसी भी देश एवं उनके जीवन शैली से प्रभावित नहीं कराना चाहता है. अभिभावकों एवं नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन की ओर से उक्त प्रोजेक्ट को स्थगित कर दिया गया है. इससे किसी भी अभिभावक और नागरिकों को किसी प्रकार से आहत हुए हैं तो विद्यालय परिवार इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं. जमशेदपुर से सटे घाटशिला मे संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल द्वारा बच्चों को पाकिस्तान और बंगलादेश का राष्ट्रगान पढाये जाने का मामला गर्मा गया है. जहां उपायुक्त ने एक टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच करने को कहा है. इस मामले मे जिला शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद पूरी रिपोर्ट उपायुक्त के पास रखा जाएगा. वहीं दोषी पाए जाने पर कड़ी कारवाई होगी.















