• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 18, 2026
17 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

west-singhbhum-naxal-पश्चिमी सिंहभूम में हिंसक हुए नक्सली, लगातार 24 घंटे में दूसरी घटना को दिया अंजाम, उड़ाया सड़क, चाईबासा-बरकेला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त

July 13, 2020
in क्राइम
0
west-singhbhum-naxal-पश्चिमी सिंहभूम में हिंसक हुए नक्सली, लगातार 24 घंटे में दूसरी घटना को दिया अंजाम, उड़ाया सड़क, चाईबासा-बरकेला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में 24 घंटा भी नहीं बिता की माओवादियों नें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बरकेला के लतारसिका गांव में बीती रात चाईबासा से बरकेला जाने वाले मार्ग को लैंड माइंस बिछाकर उड़ा दिया. इस कारण चाईबासा-बरकेला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके साथ ही गांव में दहशत का माहौल बन गया है. चाईबासा मुफ्फसिल थाना के लतारसिका गांव के पास माओवादियों ने बीती रात इस घटना को अंजाम दिया और बड़ी साजिश थी कि वहां पुलिस वाहन को ही उड़ा दिया जाये, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण नक्सलियों ने सड़क को ही उड़ा दिया. इस घटना को जहां अंजाम दिया गया, वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर ही माओवादियों द्वारा रविवार को वन विभाग के 12 भवनों को विस्फोट कर उड़ाया था. नक्सलियों ने घटनास्थल पर पहुंचने वाली मुख्य सड़क मार्ग को भी उड़ा दिया है. सड़क को उड़ाने के लिए नक्सलियों ने दो सिलेंडर बम का प्रयोग किया था.

नक्सलियों ने बरकेला से मात्र 1 किलोमीटर पहले लतरसीका और करकट्टा गांव के बीच बम विस्फोट किया था. बमों को लगभग 400 मीटर दूर तांबे के तार से जोड़कर विस्फोट किया गया था. विस्फोट से सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है. बम के विस्फोट से लगभग 10 फीट चौड़ा 2 फीट गड्ढा हो गया है. पुलिस ने घटनास्थल के चारों ओर जांच एवं घेराबंदी कर दी है और छानबीन कर रही है.ज्ञात हो कि रविवार की रात करीब 1 से 3 बजे के बीच बरकेला क्षेत्र में नक्सलियों नें अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए माओवादियों द्वारा कोल्हान जंगल में जमकर तांडव मचाया था और कोल्हान वन विभाग के सायतवा कार्यालय व गार्ड आवास सहित 12 भवनों को उड़ाया दिया था. हथियारबद्ध 100 माओवादियों ने बम विस्फोट कर घटना को अंजाम दिया था. वहीं वन विभाग के परिसर में रखी वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था. साथ ही माओवादियो ने बाद मे वन विभाग कार्यालय में रखे गये सामान तथा वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था. नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाकर यह कहा गया है कि जंगल क्षेत्र में जनता को बेदखल कर स्थापित किए गए फॉरेस्ट रेंज ऑफिस को हटाया जाये. मालूम हो कि नक्सलियों द्वारा इन क्षेत्रों में हाल के दिनों में कई बार पोस्टरबाजी कर पुलिस से बदला लेने की धमकी दिया जाता रहा है.

इस घटना का लेकर रविवार को कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की आड़ में लेवी वसूल रहे माओवादी 20 साल में एक भी आदिवासी का विकास नहीं कर सके. डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि माओवादियों के गेम प्लान को समझने की जरूरत है. ये पंपलेट में जल, जंगल, जमीन का उल्लेख करते हैं और वन विभाग को निशाना बनाते हैं. मतलब साफ है कि वन विभाग में चल रही योजनाओं में ये लेवी वसूलना चाहते हैं. करीब 50 वर्ष पूर्व माओवाद की शुरुआत हुई थी. आज इनके अग्रणी नेता आकर बतायें कि उन्होंने किस आदिवासी का भला किया है. ये आदिवासियों को दिखा रहे हैं कि ये उनके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन दरअसल इनकी लड़ाई आदिवासियों नहीं बल्कि लेवी के लिए है. उन्होंने कहा कि माओवादी विचारधारा को जड़ से खत्म करने की जरूरत है. वन भवन को विस्फोट कर उड़ाना माओवादियों की हताशा को दर्शाता है. कोल्हान में दहशत फैलाने के लिए वन भवन को उड़ाया गया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची
क्राइम

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची

October 12, 2026
Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-rural-school-issue-घाटशिला के एक स्कूल में पाकिस्तान व बांग्लादेश के राष्ट्र गान याद करने का टास्ट देने के मामले में प्रिंसिपल निलंबित, प्रशासनिक जांच शुरू, स्कूल प्रबंधन ने मांगी ”देश से माफी”

jamshedpur-rural-school-issue-घाटशिला के एक स्कूल में पाकिस्तान व बांग्लादेश के राष्ट्र गान याद करने का टास्ट देने के मामले में प्रिंसिपल निलंबित, प्रशासनिक जांच शुरू, स्कूल प्रबंधन ने मांगी ''देश से माफी''

jamshedpur-rajput-samman-राजश्री पति को मिला कोरोना फाइटर्स सम्मान, मैट्रिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालो को करणी सेना ने किया सम्मानित

jamshedpur-rajput-samman-राजश्री पति को मिला कोरोना फाइटर्स सम्मान, मैट्रिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालो को करणी सेना ने किया सम्मानित

jamshedpur-quarantine-centre-जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में बने क्वांटाइन सेंटर में लड़के और लड़िकयों को 14 दिन के लिए एक ही हॉल में किया गया क्वारंटाइन, लड़के और लड़कियों का एक ही शौचालय, लड़कियों ने ही जारी कर दी वीडियो, भाजपा प्रवक्ता कुणाल ने सरकार पर उठाये सवाल, देखिये शर्मसार करने वाली व्यवस्था का-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IITF-2026 : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

रांची : भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आइआइटीएफ) 2026 में झारखंड पवेलियन राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय...

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा), झारखण्ड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडलने भेंटकर...

tata steel crm best production : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में हुआ बेस्ट प्रोडक्शन, काटा गया केक, वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की थपथपायी पीठ

tata steel crm best production : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में हुआ बेस्ट प्रोडक्शन, काटा गया केक, वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की थपथपायी पीठ

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में बेस्ट प्रोडक्शन केलिए,आयोजित केक कटिंग समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह...

jharkhand mining mla saryu roy action : खान सुरक्षा महानिदेशालय के पास खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं!, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने खान निदेशालय की उपयोगिता पर उठाए गंभीर सवाल

jharkhand mining mla saryu roy action : खान सुरक्षा महानिदेशालय के पास खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं!, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने खान निदेशालय की उपयोगिता पर उठाए गंभीर सवाल

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : देश की कोयला राजधानी धनबाद में स्थित खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े हो...

jharkhand establishment day : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पटमदा में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह आयोजित, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त हुए शामिल, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मिला लाभ

jharkhand establishment day : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पटमदा में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह आयोजित, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त हुए शामिल, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मिला लाभ

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पटमदा प्रखंड में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया...

jamshedpur naman parivar : जमशेदपुर के नमन परिवार ने लाला लाजपत राय एवं अमर शहीद करतार सिंह सराभा को अर्पित की शौर्यमय श्रद्धांजलि, दिल्ली प्रवास के बावजूद काले ने दिया यह संदेश

jamshedpur naman parivar : जमशेदपुर के नमन परिवार ने लाला लाजपत राय एवं अमर शहीद करतार सिंह सराभा को अर्पित की शौर्यमय श्रद्धांजलि, दिल्ली प्रवास के बावजूद काले ने दिया यह संदेश

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं पंजाब केसरी लाला लाजपत राय तथा अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति...

jamshedpur visit of kolhan commissioner : कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग, दस्तावेजों का किया मिलान

jamshedpur visit of kolhan commissioner : कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग, दस्तावेजों का किया मिलान

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यों के तहत कोल्हान आयुक्त सह...

jharkhand jdu : जदयू के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी नियुक्त

jharkhand jdu : जदयू के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी नियुक्त

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत झारखंड के धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है....

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

IITF-2026 : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

tata steel crm best production : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में हुआ बेस्ट प्रोडक्शन, काटा गया केक, वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की थपथपायी पीठ

jharkhand mining mla saryu roy action : खान सुरक्षा महानिदेशालय के पास खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं!, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने खान निदेशालय की उपयोगिता पर उठाए गंभीर सवाल

jharkhand establishment day : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पटमदा में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह आयोजित, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त हुए शामिल, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मिला लाभ

jamshedpur naman parivar : जमशेदपुर के नमन परिवार ने लाला लाजपत राय एवं अमर शहीद करतार सिंह सराभा को अर्पित की शौर्यमय श्रद्धांजलि, दिल्ली प्रवास के बावजूद काले ने दिया यह संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News