
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर अक्सर भाजपा को समर्थन ना कर दूसरे पार्टी को समर्थन कर रहे लोगों को जयचंद कहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तथा कल के आज तक चैनल के कार्यक्रम दंगल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी को जयचंद संबोधित कर उनके टीके पर भी टिप्पणी कर उन्हें आहत किया. जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसी आलोक में गुरुवार को कांग्रेस नेता मनोज कुमार सिंह ने टेल्को थाने में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सभी वैसे लोग जोकि भाजपा के समर्थक नहीं है उन्हें जयचंद दो शब्द से संबोधित करने पर तथा राजीव त्यागी को टिप्पणी कर जयचंद करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि निश्चय ही राजीव त्यागी के मौत के जिम्मेदार संबित पात्रा है. इन पर राजीव त्यागी के मौत का मुकदमा दर्ज ही साथ ही साथ भाजपा से परे सभी पार्टी के लोगों को जयचंद कहे जाने पर मुकदमा दायर करने की मांग टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल से की. श्री मंडल ने मामले की छानबीन कर निश्चय ही कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मनोज सिंह के साथ सुबोध सिंह, ललित शर्मा, उपेंद्र कुमार, मोहम्मद इलियास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. मनोज सिंह ने कहा कि इसके पूर्व तकरीबन 2 वर्ष पहले न्यूज़ चैनल आज तक की कार्यक्रम हल्ला बोल में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह और सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को जयचं शब्द का इस्तेमाल कर संबित पात्रा ने संबोधित किया था जिसकी निंदा पूरे देश में हुई थी.




