
रांची : झारखंड के सत्ताधारी दल झामुमो के बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने लगातार हो रही रेप की घटनाओं को लेकर अपनी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि हमारी बेटियों को शाम के बाद घर से नहीं निकलना चाहिए. इसके लिए परिवार के लोगों को ही समझना चाहिए. इसको लेकर परिवार के लोग ही दोषी है.
इस बयान के बाद भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने झामुमो को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि यह विकृत मानसिकता को दर्शाता है. महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण के निर्माण के बजाए झामुमो उन्हें घर में कैद होने को कह रही. दूसरी ओर, मंगलवार को झारखंड के पुलिस के मुखिया डीजीपी एमवी राव ने भी कहा कि पुलिस नहीं जनता को रोकना है रेप. इसके लिए परिवार के लोगों को ही जागरूक होना होगा. इस तरह की घटनाओं को रोक पाना सिर्फ पुलिस के बस की बात नहीं है.




