• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-by-election-दुमका और बेरमो में मतगणना की तैयारी पूरी, दुमका में 18 व बेरमो में 17 राउंड की होगी गिनती, हेमंत सोरेन सरकार का ”लिटमस टेस्ट” मंगलवार को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 4 मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दावं पर, झारखंड की राजनीति को प्रभावित करेगा यह दो सीटों का उपचुनाव का रिजल्ट, जानें

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
दुमका की प्रत्याशी लुइस मरांडी, बसंत सोरेन चश्मा पहने हुए. योगेश्वर महतो बाटुल पीला बंडी पहने हुए और सफेद कुर्ता में अनूप सिंह.

रांची/दुमका/बेरमो : झारखंड के दो सीटों के लिए उपचुनाव का रिजल्ट भी 10 नवंबर को आने वाला है. वैसे तो पूरे देश की नजर बिहार के चुनाव के रिजल्ट पर होगा, लेकिन उपचुनाव में झारखंड की दो अहम सीट बेरमो और दुमका पर भी सबकी नजरें रहेगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार का टेस्ट फ्लोर भी माना जा रहा है क्योंकि इस उपचुनाव में सरकार के दस माह के कामकाज का रिजल्ट के रुप में भी देखा जा रहा है. वैसे आपको बता दें कि दस नवंबर को दुमका और बेरमो सीट के लिए उपचुनाव की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दुमका में उपचुनाव की मतगणना 18 राउंड में होगा तो बेरमो में 17 राउंड की गिनती होगी. दोनों ही सीटों पर भाजपा के साथ महागठबंधन के प्रत्याशियों का मुकाबला है. दुमका सीट पर सीधी टक्कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और गुरुजी शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे बसंत सोरेन के साथ भाजपा की रघुवर सरकार में मंत्री रह चुकी लुइस मरांडी के साथ है जबकि बेरमो में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह के पुत्र कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के साथ भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के बीच है. दुमका और बेरमो के उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को हुआ था, जिसमें दुमका में 65.27 फीसदी जबकि बेरमो में 60.20 फीसदी मतदान हुआ था. वैसे 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका में 67.14 फीसदी और बेरमो में 60.93 फीसदी मतदान हुआ था. इस चुनाव को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि यहां चार मुख्यमंत्रियों का प्रतिष्ठा दावं पर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दुमका सीट से चुनाव जीते थे, जहां से इस्तीफा देने के बाद उनकी सीट पर उनके छोटे भाई बसंत सोरेन को उन्होंने प्रत्याशी बनाया है. हेमंत सोरेन खुद बरहेट और दुमका से विधानसभा चुनाव 2019 में लड़े थे, जहां दोनों से उन्होंने जीत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने दुमका की सीट छोड़ दी थी. यह क्षेत्र सोरेन परिवार का क्षेत्र माना जाता रहा है, जिस कारण भी बड़ा प्रतिष्ठा का विषय है जबकि बेरमो सीट कांग्रेस के लिए परंपरागत सीटों में से एक माना जाता है, जहां से राजेंद्र बाबू चुनाव जीतते रहे थे, इस तरह उनके पुत्र को टिकट दिया गया है, जिस कारण उनकी जगह पर अनूप सिंह चुनाव जीतेंगे या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. मुख्यमंत्री खुद बसंत सोरेन को चुनाव जीताने के लिए प्रयासरत थे. इसी तरह शिबू सोरेन भी पूर्व मुख्यमंत्री रहे है और उनकी परंपरागत सीट है, जहां उनकी जीत सोरेन परिवार के लिए भी काफी मायने रखेगा. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपनी पूरी ताकत दुमका में लगा दी थी. झाविमो का विलय करने के बाद बाबूलाल मरांडी का यह पहला चुनाव था, जिसका रिजल्ट उनकी भाजपा में वापसी को सही या गलत करार देने के लिए टेस्टिंग फ्लोर माना जा रहा है. यह उनका भविष्य का राजनीतिक कैरियर भी तय कर सकता है. अगर जीत होती है तो कद बाबूलाल मरांडी का बढ़ सकता. इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद बेरमो में चुनाव प्रचार में थे. (चुनाव से संबंधित और खबरें नीचे पढ़ें)

बेरमो विधानसभा सीट में कैसे हुई थी कांग्रेस के राजेंद्र सिंह की जीत
विधानसभा चुनाव 2019 में बेरमो की सीट से राजेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी. इस सीट से कई बार राजेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव जीतते रहे है. 2019 के चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इसमें पांच दलों को ही पांच हजार से अधिक वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सिंह को 88945 वोट मिला था जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर महतो को 63773 वोट मिला था. राजेंद्र सिंह यहां 25172 वोट से चुनाव जीते थे. राजेंद्र बाबू को कुल 46.88 फीसदी वोट मिला था जबकि भाजपा को कुल 33.61 फीसदी वोट मिला था. तीसरे स्थान पर वहां आजसू थी, जिनके उम्मीदवार काशीनाथ सिंह थे, जिनको कुल 16534 वोट मिले थे जबकि सीपीआइ के आफताब आलम खान को 5695 वोट मिले थे, जो चौथे नंबर पर थे. इसके बाद सारे उम्मीदवार को दो हजार से कम वोट मिले थे. (चुनाव से संबंधित और खबरें नीचे पढ़ें)

दुमका में हेमंत सोरेन ने दी थी मंत्री रही लुइस मरांडी को पटखनी
दुमका सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की थी. हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार में मंत्री लुइस मरांडी को चुनाव में हराया था. दुमका सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 45.86 फीसदी वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रही लुइस मरांडी को कुल 40.91 फीसदी वोट मिला था. झाविमो के उम्मीदवार को 3156 वोट जबकि जनता दल के मार्शल टुडू को 2357 वोट मिले थे. दुमका से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें से 12 उम्मीदवार की जमानत ही जब्त हो गयी थी. यहां चुनाव में हेमंत सोरेन को कुल 81007 वोट मिले थे जबकि भाजपा की लुइस मरांडी को कुल 67819 वोट मिले थे. हेमंत सोरेन ने यहां मंत्री रही लुइस मरांडी को 13188 मत से पराजित किया था.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jharkhand-cm-hemant-soren-दुमका और बेरमो चुनाव का रिजल्ट के एक दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे रिसालदार बाबा की दरगार, की चादरपोशी, सलामती और जीत की मांगी दुआएं, हेमंत सोरेन ने कहा-रिसालदार बाबा के पास मांगी मुरादें पूरी होती है

jamshedpur-rural-अगले साल जून महीने तक ज़िले में 50,000 पौधे लगाएगी रोटरी इंटरनेशनल जमशेदपुर शाखा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने पौधारोपण कर किया कार्यक्रम की शुरूआत

jamshedpur-rural-अगले साल जून महीने तक ज़िले में 50,000 पौधे लगाएगी रोटरी इंटरनेशनल जमशेदपुर शाखा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने पौधारोपण कर किया कार्यक्रम की शुरूआत

west-singhbhum-भाकपा संगठन के दो सक्रिय सदस्य को चाईबासा पुलिस ने गोइलकेरा के जंगलों से किया गिरफ्तार, निशानदेही पर दो सिलेंडर बम बरामद

west-singhbhum-भाकपा संगठन के दो सक्रिय सदस्य को चाईबासा पुलिस ने गोइलकेरा के जंगलों से किया गिरफ्तार, निशानदेही पर दो सिलेंडर बम बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News