
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके अमरेंद्र प्रताप सिंह को बिहार का मंत्री बनाया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित कैबिनेट में अमरेंद्र प्रताप सिंह को जगह दी गयी है. अमरेंद्र प्रताप सिंह के बेटे टाटा स्टील में पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित है, जो नार्दन टाउन में रहते है जबकि खुद अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार के आरा से भाजपा के विधायक चार बार हो चुके है. इस कैबिनेट में दो उपमुख्यमंत्री भाजपा के रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद को जगह दी गयी है जबकि विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, संतोश कुमार सुमन, मुकेश साहनी, मंगल पांडेय को भी मंत्री पद दिया गया है. अमरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रह चुके है. उनके भाई मृगेंद्र प्रताप सिंह है, जो झारखंड में वित्त मंत्री और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रह चुके है. अमरेंद्र प्रताप सिंह का जमशेदपुर से गहरा लगाव है और लोगों में उनके प्रति काफी आस्था है. भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आज भी अमरेंद्र प्रताप सिंह का गहरा जुड़ाव है. वे काफी दिनों तक टाटा मोटर्स में बतौर कर्मचारी भी काम कर चुके है जबकि टाटा मोटर्स और कांवाई चालकों के आंदोलन में भी शामिल रहे है.





