
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत पार्किंग में एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला. सोमवार को चोरों ने मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड नितेश दास पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने नितेश को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. नितेश के दाएं बांह में चोट लगी है. घटना के संबंध में सिक्योरिटी कंपनी के एरिया मैनेजर ने बताया कि इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है, आज भी तीन-चार की संख्या में चोर पार्किंग में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
इसी बीच नितेश ने उसे देख लिया और इसका विरोध करने के दौरान चोरों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है. मारने वालों में आरोपी महेश रावत, शुभम कुमार शामिल है, जो बर्मामाइंस हरिजन बस्ती का रहने वाला है. घायल मनीफीट का रहने वाला है, जिसका इलाज चल रहा है.






