
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष के रुप में मनोनित मोहम्मद निसार अहमद लगातार सक्रिय है. नये अध्यक्ष बनने के बाद मोहम्मद निसार अहमद ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. उन्होंने नये पदभार देने के लिए आभार जताया. इसके अलावा उन्होंने अभय कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष गुंजन यादव से मुलाकात की और मार्गदर्शन प्राप्त किया. उन्होंने यह आशा जताई कि जिस तरह भाजपा आजादनगर मंडल के मंडल अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत किया है, ठीक उसी तरह अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरी निष्ठा एवं लगन से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे. निसार अहमद ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने के मुहिम में वे लगातार काम करेंगे, जिसके तहत सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करेंगे.



