
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में सरयू रॉय का शिलान्यास पट तोड़ने के खिलाफ रघुवर नगर के बोर्ड पर कालिख पोतने के खिलाफ माहौल गर्म है. इसको लेकर भाजपा के रघुवर दास समर्थकों ने मंगलवार की शाम रघुवर नगर में सभा की. भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में बैठक हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई. बैठक में बस्तीवासियों ने रघुवर नगर के नाम वाले बोर्ड एवं शिलापट्ट पर काला पेंट करने व पत्थरबाजी की घटना को काफी निंदनीय व बस्तियों का अपमान बताया.
भाजपा नेता रामबाबू तिवारी ने कहा कि इस बस्ती के सौंदर्यीकरण और इसके विकास में भाजपा और बस्ती के लोगों का कई वर्षों का संघर्ष है. रघुवर नगर और बस्तीवासियों के सम्मान में मरते दम तक संघर्ष करूंगा. भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी कृत्य स्वस्थ लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. रघुवर नगर का नाम बस्ती के लोगों ने अपने नेता के सम्मान में रखा है. नेता बनने और प्रसिद्धि की चाह में कुछ असामाजिक तत्व रघुवर नगर की सुंदरता को देखना नहीं चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को दोषियों पर कार्रवाई हेतु तीन दिन का समय दिया गया. तीन दिन पश्चात पार्टी प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से मिलकर हस्तक्षेप की मांग करेगी. इस दौरान चन्द्रशेखर मिश्रा, संजीव सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, पप्पू सिंह, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम झा, अमरजीत सिंह राजा, बिनोद सिंह, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, पप्पू मिश्रा, मिट्ठू चौधरी, रितेश झा, बिनोद झा, सत्येंद्र रजक, विराट कुमार समेत सैकड़ो बस्तीवासी उपस्थित थे.













