
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने जोरदार विरोध किया है. जामताड़ा के विधायक ने सार्वजनिक तौर पर बयान जारी कर कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार की किरकिरी बन्ना गुप्ता के कारण ही हो रही है. इस पर जमशेदपुर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय खां ने सार्वजनिक तौर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसका प्रतिवाद किया है. उन्होंने जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना महामारी के दौरान बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे है. जरूरत पड़ने पर पीपीइ किट पहनकर कोविड मरीजों के बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे है. झारखंड में सभी को वैक्सीन मिले, इसके लिए जगह-जगह सेंटर बनाकर जनता को सुविधा पहुंचाने की दिशा में दिन रात कार्य कर ररहे है. इसी बीच विधायक इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य मंत्री पर अनर्गल बयान देकर पार्टी के प्रोटोकॉल को भंग किया है. उन्हें कोई भी बात करनी है तो पार्टी स्तर पर ही बात रखें ना कि प्रेस ममीडिया में जाकर पार्टी और मंत्री का मनोबल को गिराने का कार्य करें. जिला अध्यक्ष विजय खां ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी से मांग की है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाना अतिआवश्यक है नहीं तो इससे झारखंड सरकार और कांग्रेस पार्टी दोनों की छवि खराब हो रही है और इसका देखा देखी दूसरे लोग भी अनुशासनहीनता करेंगे, जिससे पार्टी कमजोर होगी.













