
जमशेदपुर/रांची : देश भर में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन करने के लिए कांग्रेस ने पूरे झारखंड में काला बिल्ला और काला झंडा अपने घरों पर लगाकर केंद्र सरकार का विरोध किया. मोदी सरकार के किसान विरोधी तीनों काले कानूनो को वापस लेने के लिए किसान विगत छ: माह से आंदोलनरत है. संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मई 2021 को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया. इसमें कांग्रेसजन अपने घर पर ही काला झण्डा लगायें तथा विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन में शामिल हुए. जमशेदपुर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खां ने सभी कांग्रेसजनों से आग्रह किया था कि कि किसानों के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए काला दिवस में जरूर हिस्सा लें. इसके आलोक में सारे लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)



संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कृषि व श्रम विधेयक के खिलाफ मनाया काला दिवस
संयुक्त ट्रेड यूनियनो के राष्ट्रीय संयुक्त मंच के चेयरमैन सह इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी के आह्वान पर एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा के निर्देशानुसार काला दिवस मनाया गया. इसी कड़ी में झारखण्ड युथ इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय एवं टीम द्वारा पूरे राज्य मे सुबह 10 बजे से 2 बजे तक कोविड पीरियड, झारखण्ड में लॉकडाउन, यास तुफान एवं भारी बारिश को देखते हुए अपने अपने घरो मे एवं कार्य स्थल पर विभिन्न स्लोगन के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया. शैलेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्र सरकार की मनमानी और हठधर्मीता के कारण 250 से अधिक किसानों ने पिछले 6 महीने में जान गंवाई दूसरी तरफ वैज्ञानिकों के द्वारा कोरोना के दूसरे वेभ की लगातार चेतावनी दिये जाने के बावजूद सरकार के नजरअंदाजगी व उचित समय पर उचित कदम नही उठाए जाने के कारण लगभग 5 लाख लोगो को कोरोना की दूसरी लहर मे जान गवानी पड़ी. कार्यक्रम को सफल बनाने में हस्लुदीन खाँ,राजा सिंह राजपूत, बिरबल सिंह, कौशल कुमार, अनुज झा,दुर्गा राम बैठा, अंजन राय, मनु साही, उपेन्द्र कुमार, मनोज पाठक, अवधेश सिंह, सूरज मुखी, शैलेश कुमार,सुधीर कुम्भकार,मनमोहन माझी, राहुल सिंह, महेश भट्ट, अजित चौधरी, सुखदेव प्रधान, राजू लंगुरी, आमिर अंसारी, अलि जावेद, महेंद्र शर्मा, मिनाक्षी सिंह, रमेश गोराई, अमित पटनायक सहित पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, रामगढ़, पलामू, हजारीबाग, सिमडेगा सहित पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

दूसरी ओर, युवा इंटक रामगढ़ द्वारा काला दिवस मनाते हुए युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, युवा इंटक के कार्यकर्ता डाली सिन्हा, विजय सिंह, मंजू सिन्हा, सीता देवी इत्यादि सभी मजदूर किसान युवा इंटक सदस्यों ने काला दिवस मनाया और यूथ इंटक ने केंद्रीय सरकार से मांग किया. तीनों काला कानून वापस लो, संशोधन विधेयक 2021 को वापस लो, न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो, सभी को निःशुल्क टीकाकरण, सरकारी स्वास्थय सेवाओं को सभी स्तरों पर मजबूत बनाया जाएं, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को निःशुल्क, भोजन ,अनाज व 7500 रूपया प्रतिमाह नकद राशि प्रदान की जाए. चारों लेबर कोड्स को वापस लो और भारतीय श्रम सम्मेलन आयोजित किया जाए, सरकारी कंपनी का निजीकरण और निगमीकरण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएं. पुराने 38 श्रम कानूनों को पुनः लागू किया जाएं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज देश के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी के लिए आज किसान संगठनो द्वारा घोषित देशव्यापी काले दिवस को अपना समर्थन देते हुए आज जमशेदपुर सोनारी स्थित अपने आवास पर काला पटा लगाकर धरना दिया एवं आंदोलनरत किसान संगठनों को समर्थन देते हुए कहा कि विगत 6 महीने से देश के किसान कड़ाके की ठंड गर्मी धूप आपदा करोना जैसी महामारी का सामना करते हुए आंदोलनरत है लेकिन यह केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की तानाशाह सरकार की आंख में जरा भी आंसू नहीं है हम मांग करते है कि देश के अन्नदाता ओं की मांगों पर विचार करते हुए केन्द्र सरकार कृषि कानूनों को किसानों के हित में वापस ले.











