
घाटशिला : बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात यास तूफान के मद्देनजर घाटशिला प्रशासन अलर्ट है. अनुमंडल क्षेत्र में यास तूफान को देखते स्थानीय प्रशासन द्वारा मऊभंडार स्थित झोपड़पट्टी पर रहने वाले लोगों को प्रशासन ने पूर्वी मऊभंडार पंचायत भवन और आईसीसी टाउन हॉल में शिफ्ट करा दिया है. पंचायत भवन में लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रशासन ने आईसीसी टाउन हॉल को खोलकर उसमें लोगों को शिफ्ट किया गया. लोग भागे- भागे अपने सामानों और बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं. विदित हो कि घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में रात से ही रूक रूक कर बारिश और हवाएं चल रही है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाने का काम कर रहे हैं ताकि तूफान से जान माल की किसी प्रकार की क्षति ना हो.











