
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया. सबसे पहले सरायकेला मोड़ पर कांग्रेसजनों ने सांसद गीता कोड़ा एवं मधु कोड़ा के पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया. तत्पश्चात मोटरसाइकिल एवं पैदल हाथ में कांग्रेस पार्टी का झंडा लिए जुलूस के रूप में, जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन होते हुए सांसद के संग कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचे. ढोल-बाजे एवं गगनभेदी नारे लगाते हुए कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक नाचते-गाते चाईबासा शहर में अद्भुत नजारा पेश किया. सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था. भगवान बिरसा मुंडा एवं महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा पर फूल माला सर्वप्रथम अर्पित कर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु का स्वागत एवं अभिनंदन जिला कमेटी, नगर कमेटी प्रखंड कमेटी एवं सभी विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चेयरमैन ने फूल गुलदस्ता माला इत्यादि देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

तत्पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा कार्यक्रम में अपने विचार रखे गये. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि छोटी-मोटी आपसी मतभेदों को भुलाकर तन-मन से पार्टी संगठन के लिए हम सबों को कार्य करना है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कहा कि बड़े से बड़े पद बड़ी सी बड़ी जिम्मेदारी होती है, कार्यकर्ताओं के एकता के बल पर 2024 चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता के शिखर पर पहुंचाना है. एक से एक ग्यारह सांसद झारखंड में जिताना है. विधायक सोना राम सिकु ने भी अपने विचार रखें. स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अंबु राय चौधरी ने दिया. नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार की अगुवाई में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का स्वागत कार्यक्रम किया गया. मंच संचालन त्रिशानू राय द्वारा किया गया. वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा सोय के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर सांसद गीता कोड़ा के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लिया गया. कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एनएसयूआई, पंचायती राज संगठन, सेवादल, इंटक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी, आदिवासी कांग्रेस, सभी प्रखंड कमेटी एवं नगर कमेटी इत्यादि सभी मंच मोर्चा एवं कमेटी के सदस्य गण ,सांसद प्रतिनिधि गण, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

सरायकेला में गीता कोड़ा का अभिनंदन
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षा गीता कोड़ा का कांग्रेसियों ने सोमवार को सीनी मोड़ में जोरदार स्वागत किया. जहां कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूल मालाओं से लाद किया. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है, उसका वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगी तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस फिर से अपना परचम लहराएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आवाहन किया तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में हमेशा तत्पर रहने का निर्देश दिया. कांग्रेसियों का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि अनिल सुरिन तथा लालटू महतो कर रहे थे. इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र मिश्रा, झारखंड राजमार्ग केयर प्रदेश कमेटी सदस्य होनी सिंह मुंडा,भीम सिंह कुदादा सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे और वे सांसद के जयकारे लगा रहे थे .




