
जमशेदपुर : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे. उनके आगमन को लेकर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं. वे टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के कार्यक्रमों में शरीक हो सकते है. वहीं दूसरी ओर, उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के कार्यक्रम की सफलता के निमित्त भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिले के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों की बैठक ली. साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुबोध सिंह गुड्डू ने सेवा-समर्पण अभियान के तहत महानगर के अबतक के कार्यक्रमों की रिपोर्ट कार्ड ली. उन्होंने बीस दिवसीय अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर कई सुझाव दिए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जमशेदपुर आएंगे जहां प्रबुद्धजनों के साथ वे सीधा संवाद करेंगे. बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान सभागार में वोकल फ़ॉर लोकल के जरिये स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने वाले उधमियों के साथ बैठक करेंगे. बताया कि डॉ महेंद्र पांडेय जिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक भी करेंगे. प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने उनके आगमन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की. भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सह उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय के आगमन को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है. अपने एकदिवसीय प्रवास में वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बैठक के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय उपस्थित थे.













