
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी प्रबुद्ध नागरिक समिति के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान सभागार में सम्मान समारोह संपन्न हुआ. समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन द्वारा सीएसपी सिंह, राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त मनोज कुमार सिंह, पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ अनिता शर्मा, इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय प्राचार्य डीके मिश्रा, राजेन्द्र विद्यालय की प्राचार्य डॉ शीला कुमारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्राचार्य सुरेश कुमार, कृष्णा पब्लिक विद्यालय की प्राचार्य कृष्णा पांडेय, हिल टॉप विद्यालय के प्राचार्य एचएस मिश्रा तथा डॉ कविता परमार ने किया. उसके बाद अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. समारोह का संचालन डॉक्टर कविता परमार एवं धन्यवाद ज्ञापन उप मुखिया सुनील गुप्ता ने किया. बागबेड़ा मध्य पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य सह बागबेड़ा कॉलोनी निवासी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनोज कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बागबेड़ा कॉलोनीवासियों ने स्मृति प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. साथ ही साथ वर्ष 2017 मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान निवासी डॉ अनीता शर्मा को भी अंगवस्त्र एवं बुके देकर भी सम्मानित किया गया. इस तरह बागबेड़ा कॅलोनी से दो शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी में ही मेरा आवास है. बागबेड़ा कॉलोनीवासियों का जो मुझे प्यार, स्नेह और सम्मान मिला है इसे मैं कदापि भुला नहीं सकता हूं. इसके अलावे बागबेड़ा कॉलोनी वासियों के लिए शिक्षा के विकास हेतु मुझसे जो भी सहयोग होगा मैं हर पल सहयोग देने के लिए तैयार हूं. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ अनीता शर्मा भी बागबेड़ा कॉलोनी वासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी हर क्षेत्र मे अब्बल रहा है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होना है. संचालन करते हुए डॉ कविता परमार ने कहा कि आने वाले दिनों में भी बागबेड़ा कॉलोनी से ऐसे लोग उभर कर आएंगे, जो बागबेड़ा कॉलोनी का नाम रोशन करेंगे. उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि मेरे पंचायत के लिए यह गर्व की बात है कि दो लोगों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस सम्मान समारोह में समाजसेवी बृज तिवारी, मुखिया प्रतिमा मुंडा, वार्ड सदस्य संगीता देवी, प्रभावती देवी, बबीता देवी, वंदना गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, पंसस प्रतिनिधि राजू सिंह, शिक्षक भूपेंद्र सिंह, भाष्कर, शिक्षिका सीमा सरकार, चंदा शर्मा, रीता सिह, समाजसेवी छवि विश्वकर्मा, बसंत श्रीवास्तव, सतीश कुमार, संजय सिंह, राम सिंह, रामचंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, राकेश दुबे, अजीत मिश्रा उपस्थित थे.














