
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के गोलमुरी मंडल के भवन सह बूथ कार्यसमिति का आयोजन सीपी समिति, गोलमुरी सभागार में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दीप प्रज्वालित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अशोक सामंत ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सभी बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. साथ ही जनसंपर्क करने पर जोर दिया गया एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल प्रभारी संजीव सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री मंजीत सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह, विनोद झा, सीनू राव, रंजीत गुप्ता, उत्तम चौधरी, देवाशीष झा, राकेश कुमार, दिनेश शर्मा, विमला साहू, सरबजीत कौर, पार्वती देवी के अलावा सभी भवन के प्रभारी एवं सभी 49 बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के सभी सदस्य उपस्थित रहे.



