अभय तिवारी / गढ़वा : झारखंड के दो कोंग्रेसी विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के यहां आईटी के छापेमारी होने पर कोंग्रेसियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. गढ़वा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि यहां संवैधानिक और स्वतंत्र एजेंसियों को गुलाम की तहत काम करने को विवश किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल की रायपुर में कही बात ‘झारखण्ड मे फूटेगा एटम बम’ आज चरिथार्त हो रही है. आज हमारे कांग्रेस के दो विधायकों के यहां आईटी के रेड हो रहा है. यह हमें परेशान कर रहा है. कभी ईडी तो कभी आईटी से परेशान किया जा रहा है. ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री को समन किया गया है, वह सरकार को अपदस्थ करने की गहरी साजिश है. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है, क्योंकि राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान में निकले हैं, तो कांग्रेस के लोगों को परेशान किया जा रहा है. गैर भाजपा शासित राज्यों में भाजपा और केंद्र सरकार दोनों मिलकर साजिश कर रही है. यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. आईटी की रेड पहले भी हो सकती थी, लेकिन यह षड़यंत्र है. आज महगाई आसमान छू रही है. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य कांग्रेसी नेता यहां भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के लिए पहुंचे हैं. तयशुदा कार्यक्रम के तहत उन्होंने आज यहां रंका मोड़ से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की.




