मुंबई/जमशेदपुर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (54 साल) की कार दुर्घटना में हुई मौत को लेकर घटना के वक्त कार में मौजूद डेरियस पंडोले (60) ने सारी जानकारी पुलिस को उपलब्झ करा दी है. आपको बता दें कि सितंबर माह में महाराष्ट्र के पालघर जिले में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और शीर्ष उद्योगपति सायरस मिस्त्री की कार हादसे में मौत हो गयी थी. एक पुल पर हादसे का शिकार कार हो गयी थी. उस वक्त कार डॉ अनाहिता पंडोले चला रही थी. उनके पति डेरियस पंडोले भी थे, जो उसी कार पर सवार थे. सारे लोग जख्मी हुए थे, लेकिन सायरस मिस्त्री की मौत हो गयी थी. कार दुर्घटना में बचे डेरियस पंडोले अस्पताल से छुट्टी होने के बाद महाराष्ट्र पलिस को बताया कि उनकी पत्नी डॉ अनहिता कार को चला रही थी. कार हाईवे के थर्ड लेन पर चल रही थी. कार को डॉ अनहिता सेकेंड लेन में नहीं ले जा सकी जबकि उनके आगे की कार ने लेन बदला था, लेकिन अचानक एक ट्रक को देखकर अनाहिता तीसरी लेन से दूसरी लेन में कार नहीं ले जा सकी और इस दौरान पुल की रेलिंग से टकराकर हादसे का वे लोग शिकार हो गये थे. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर में सूर्य मंदिर पर बना पुल काफी संकरा है और यहीं हादसा का कारण था. पालघर के कासा थाने के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की है और उनका बयान लिया है. इस घटना में सायरस मिस्त्री के साथ कार पर सवार उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की भी मौत हो गयी थी. डॉ अनाहिता के पति डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले थे, जिनकी भी मौत हुई.





