जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश व भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आगामी 11 नवम्बर को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर झारखंड की हेमन्त सरकार के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे लेकर रविवार को परसुडीह मंडल भाजपा की एक तैयारी बैठक मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज की अध्यक्षता में परसुडीह गौरी भवन सभागार में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कार्यक्रम में बढ़चढ़ हिस्से लेने का संकल्प लिया। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मंत्री नीलू मछुआ, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, मनोज विश्वकर्मा, रिंकु चक्रबर्ती, रविंदर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, धीरज सिन्हा, राजेश अग्रवाल, शिबू दास, अनिल यादव, अशोक सिंह, दीपक करुआ, शाहिद अहमद, विश्वजीत कुमार, सोनू श्रीवास्तव, नयन पोद्दार, उपेंद्र राव, धर्मेंद्र साव, रिपन दास, तारकनाथ घोष, कुसुम पूर्ती, शुक्ला हलदर, गोबर्धन बेहरा, कामता प्रसाद शर्मा, आषुतोष उपाध्याय, रामप्रसाद पांडेय, शुभो आचार्य, राणा सरकार, उमेश शर्मा, संजीत घोष, रामानुज चौधुरी, मुकेश महतो, बासुदेव राय, संजय कुमार शर्मा, राजू दास समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




