• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp leader attack Dr Ajay Kumar – पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी का तीखा हमला, कहा- लाल बाबा फाउंड्री के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर चुनावी रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे डॉक्टर अजय कुमार

Jamshedpur bjp leader attack Dr Ajay Kumar – पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी का तीखा हमला, कहा- लाल बाबा फाउंड्री के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर चुनावी रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे डॉक्टर अजय कुमार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया है. कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि डॉक्टर अजय कुमार बार-बार 86 बस्तियों और लाल बाबा फाउंड्री के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं. कुलवंत सिंह बंटी ने सवाल उठाया कि आखिर डॉक्टर अजय कुमार यह क्यों कह रहे हैं कि लाल बाबा फाउंड्री को टाटा लीज से अलग क्यों नहीं किया गया, जबकि उन्हें यह अच्छी तरह मालूम है कि जब कोई मामला अदालत में विचाराधीन हो, तो कानूनन उसे लीज से अलग नहीं किया जा सकता और ना ही उसे जोड़ा जा सकता है. इसमें अदालत का सम्मान करते हुए ऐसे मामलों में फैसला केवल न्यायिक प्रक्रिया के जरिए ही लिया जा सकता है. डॉक्टर अजय कुमार स्वंय इस परिस्थिति निर्माण के लिये जिम्मेदार है और अब जनता के रहनुमा बनने का ढोंग कर रहे हैं. कुलवंत सिंह बंटी ने जोर देकर कहा कि 86 बस्तियों के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया था, जिसके चलते वहां के लोग आज भी चैन की नींद सो रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर अजय कुमार यह जानते हुए भी जनता को गुमराह कर रहे हैं और झूठी जानकारी फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. सिंह ने कहा कि लाल बाबा फाउंड्री का मामला भी इसी तरह का है, जहां रघुवर दास ने विधायक रहते हुए सड़क, नाली, बिजली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई थीं। ऐसे में यह कहना कि लाल बाबा फाउंड्री को लीज से अलग किया जा सकता था, जनता को भ्रमित करने का प्रयास है. (नीचे भी पढ़ें)

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही डॉक्टर अजय कुमार ने यह मुद्दा जानबूझकर उठाया है. उन्होंने दावा किया कि इतने वर्षों से सिविल कोर्ट में लंबित मामला अब चुनाव से पहले राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए बाहर लाया गया है. श्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर अजय कुमार के दो करीबी लोग जो सुप्रीम कोर्ट में हैं वे इस साजिश में शामिल हैं, जिन्होंने जानबूझकर सिविल कोर्ट से मामला बाहर निकालकर बस्तियों और व्यापारियों में डर का माहौल बनाकर उन्हें बेघर करने की साजिश रची है. उन्होंने पूछा, “डॉ. अजय कुमार यह बताएं कि चुनाव से ठीक पहले इस मुद्दे को क्यों उठाया गया और इतने सालों तक यह मामला शांत क्यों था?” इसके पीछे सीधे रूप से डॉ अजय कुमार की कारस्तानी है. कुलवंत सिंह बंटी ने यह भी कहा कि लाल बाबा फाउंड्री और आस-पास की बस्तियों में रहने वाले लोग पिछले 40 वर्षों से अपने घरों और व्यवसायों में स्थायी रूप से बसे हुए हैं. अब डॉ. अजय कुमार की साजिश है कि इन लोगों को बेघर कर दिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की साजिश से किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या होती है या किसी की जान जाती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर डॉ. अजय कुमार ही जिम्मेदार होंगे.

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेता भी डॉक्टर अजय कुमार के इस कदम का समर्थन नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि यह पूरा मामला केवल चुनावी फायदे के लिए उठाया गया है. उन्होंने कहा, “जमशेदपुर की जनता सब देख रही है, और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। जनता पूछ रही है कि डॉक्टर अजय कुमार पिछले पांच सालों से कहां थे, जब यह मामला कोर्ट में था? अब चुनाव के समय यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है?” कुलवंत सिंह बंटी ने यह भी कहा कि लाल बाबा फाउंड्री के लोगों की एकता और भाजपा के एकजुट समर्थन ने डॉ. अजय कुमार के सभी प्रयासों को विफल कर दिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की एकजुटता इस लड़ाई को जीतने में मदद करेगी और डॉ. अजय कुमार की झूठ और फरेब की राजनीति को पूरी तरह से नकार देगी। सिंह ने जोर देकर कहा, “जमशेदपुर की जनता जानती है कि किसी का घर और कारोबार उजाड़ने का क्या अंजाम होता है, और चुनाव में इसका जवाब जरूर दिया जाएगा.” उन्होंने अंत में कहा कि राजनीतिक रोटी सेंकने की मंशा लिए डॉ. अजय कुमार के सभी प्रयास विफल होंगे और जमशेदपुर की जनता सच्चाई का साथ देगी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

September 3, 2026
Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण
खबर

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

September 3, 2026
Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Monday 30th September 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन -सोमवार 30 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Monday 30th September 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन -सोमवार 30 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st October 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 अक्टूबर 2024

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st October 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 अक्टूबर 2024

Jamshedpur east raghuvar das election : जमशेदपुर पूर्वी से कौन चुनाव लड़ेगा, इसके द्वन्द के बीच सांसद निशिकांत का सनसनीखेज ट्वीट, काफी कुछ साफ

Jamshedpur east raghuvar das election : जमशेदपुर पूर्वी से कौन चुनाव लड़ेगा, इसके द्वन्द के बीच सांसद निशिकांत का सनसनीखेज ट्वीट, काफी कुछ साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News