• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 12, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष : आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ़ अस्तित्व का आनन्द लें और अहोभाव से ख़ुद को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य रखे।

वृष : आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। जीवन की उलझनों का हल आपको खुद ढूंढने की जरुरत है क्योंकि लोग आपको बस सलाह दे सकते हैं और कुछ नहीं।

मिथुन : पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। आध्यात्म की ओर आज आपका झुकाव देखा जा सकता है और आप किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।

कर्क : आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो। साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें।

सिंह : धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर देनी चाहिए।

कन्या : गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

तुला : शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। परिवार के साथ आज शॉपिंग पर जाना संभव हैं, परन्तु थकान का अनुभव भी हो सकता है।

वृश्चिक : आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है। आपकी कमियां आपको अच्छी तरह से पता हैं आपको जरुरत है उन कमियों को दूर करने की।

धनु : आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। आज आप ऑफिस के कामों को इतनी तेजी से निपटाएंगे कि आपके सहकर्मी आपको देखते ही रह जाएंगे।

मकर : अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।

ADVERTISEMENT

कुंभ : आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आपके मानसिक तनाव को कम करने में दवा की तरह असरदार साबित होगी। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

मीन : आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026

June 12, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026

June 11, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 10th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 10 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 10th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 10 जून 2026

June 10, 2026
Next Post
West-Singhbhum-human-trafficking :  चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में कई को धर दबोचा, भेजा गया जेल

West-Singhbhum-human-trafficking : चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में कई को धर दबोचा, भेजा गया जेल

jamshedpur-eye-hospital-जमशेदपुर आइ अस्पताल में कर्मचारियों को मिलेगा 14 फीसदी बोनस, हुआ समझौता

Adityapur-RIT-BJP : आरआईटी मंडल भाजपाइयों ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

Adityapur-RIT-BJP : आरआईटी मंडल भाजपाइयों ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand deoghar sanitation workers strike : देवघर उप महापौर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के फेडरेश अध्यक्ष से की वार्ता, कहा- वित्तीय स्थिति के आकलन के बाद मांगे की जाएंगी पूरी, सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

Jharkhand deoghar mnrega workers appeal : देवघर के हड़ताली मनरेगा कर्मियों की सीएम व ग्रामीण विकास मंत्री से मार्मिक अपील, कहा- संघर्ष नहीं समाधान उनकी मांग, 90 दिन से जारी हड़ताल से चरमराई आर्थिक स्थिति

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

Jamshedpur EYA Foundation : मानवता के नाम कई यूनिट रक्तदान, इया फाउंडेशन की पहल को मिला युवाओं का भरपूर सहयोग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand deoghar sanitation workers strike : देवघर उप महापौर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के फेडरेश अध्यक्ष से की वार्ता, कहा- वित्तीय स्थिति के आकलन के बाद मांगे की जाएंगी पूरी, सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

Jharkhand deoghar mnrega workers appeal : देवघर के हड़ताली मनरेगा कर्मियों की सीएम व ग्रामीण विकास मंत्री से मार्मिक अपील, कहा- संघर्ष नहीं समाधान उनकी मांग, 90 दिन से जारी हड़ताल से चरमराई आर्थिक स्थिति

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

Jamshedpur EYA Foundation : मानवता के नाम कई यूनिट रक्तदान, इया फाउंडेशन की पहल को मिला युवाओं का भरपूर सहयोग

Jamshedpur administration : नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता रथ एवं बाइक रैली को जमशेदपुर के उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, कहा- नशापान से दूर रहें युवा, परिवारों पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News