
जमशेदपुर : जमशेदपुर आइ अस्पताल में कर्मचारियों का बोनस समझौता हो गया. शुक्रवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल 14 फीसदी बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 44307 रुपये जबकि न्यूनतम 36329 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में सोमवार तक चला जायेगा. 50 कर्मचारियों को यह राशि मिलेगी. शुक्रवार को हुए बोनस समझौता पर अस्पताल के सचिव डॉ एसपी जखनवाल, कोषाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटिया, सदस्य राधिका सिंह जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष मीरा कुमारी, महासचिव बीके डिंडा, सहायक महासचिव सुशांत खलको, कमेटी मेंबर मनमोहिनी लेंका, पार्वति मिश्रा, पूनम एस तिर्की और पंकज सोना ने हस्ताक्षर किये.





