Adityapur : इधर राज्य में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार के मामलों को लेकर सरायकेला- खरसावां जिला भाजपा आरआईटी मंडल की ओर से आदित्यपुर दो स्थित रोड नंबर 4 के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारे लगाए. वही पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर ने राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की. अमितेश अमर ने बताया कि 9 महीने की सरकार में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में यहां तक की सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं एवं बेटियां भी सुरक्षित नहीं है. ऐसे में इस सरकार से महिला सुरक्षा की बात करना बेमानी होगी. राज्य में बढ़ते महिला अपराध को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जहां आए दिन भाजपाई झारखंड सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करती नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी ललन तिवारी, सुनिल कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार तिवारी, भोगेन्द्र झा, लक्ष्मण राय, निरंजन मिश्रा, ललन शुक्ला, मिंटू पाण्डेय, अविषेक विशाल, पंकज सिंह, राजेश चौधरी, अनुराग श्रीवास्तव, विजय कुमार, प्रभाकर शर्मा, बिल्लू , कृष्णा प्रधान, धीरज मिश्रा, सुनिता श्रीवास्तव, धिरेन्द्रर ओझा,अनिल मिश्रा, अनुराग मिश्रा अन्य शामिल हुए.







