

मेष राशि
आपकी शाम कई झंझावातों से घिरी रहेगी और इसलिए यह आपको तनाव भी दे सकती है, लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फैसले खुद लें। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपका जीवनसाथी आपको ज्यादा खास वक्त देने वाला है।

वृष राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकते हैं। आज आपके प्रिय को आपके ढुलमुल रवैया के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा खुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के हिसाब से यह समय सही नहीं चल रहा है। इसलिए जो आप भोजन के प्रति जागरूक रहें। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरंदाज करें। इस लिहाज से आज का दिन बहुत खुबसूरत रहेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

कर्क राशि
अपने ऊंचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भाग दौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताजगी पाने में सफल रहेंगे। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। दूसरों की हस्तक्षेप वैवाहिक जीवन में गतिरोध पैदा कर सकती है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

सिंह राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

कन्या राशि
शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। प्यार का जज़्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक्कत होगी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

तुला राशि
आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय प्यार का सहारा लेकर आपको मक्खन लगा सकता है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुदंर लगेगा।

वृश्चिक राशि
अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का खतरा है। आप रोमांटिक आज सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। अगर आप विश्वास करते हैं कि वक्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

धनु राशि
आज अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

मकर राशि
आज के दिन आपको अपने उन मित्रों से बचकर रहने की जरुरत है। जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज्यादा देर के लिए नहीं होगी। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ने के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुखी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

कुंभ राशि
आज अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होगा। मोहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी। जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

मीन राशि
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगी। आप कामयाबी जरूर हासिल करेंगे, बस एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो जुबां पर कंट्रोल करें। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से तकरार मुमकिन है।
प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 919508341776, 919431339858



