• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-1st-october-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 1 अक्टूबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-1st-october-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 1 अक्टूबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खुबसूरत है। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है।

वृष राशि- दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपका हंसमुख स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा। जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीजों को बाद के लिए टाल दें। दिन समाप्त होने से पहले उठें और काम में लग जाएं, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।

मिथुन राशि- बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा बर्बाद न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता अवश्य है। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। शाम को रसोई के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। जीवन की भाग-दौड़ में आप खुद को खुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाकई सबसे बेहतरीन है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।

कर्क राशि
अपनी बीमारी के बारे में चर्चा करने से बचें। खराब तबियत से ध्यान हटाने के लिए कोई और दिलचस्प काम करें। क्योंकि इस बारे में आप जितनी अधिक बातें करेंगे, उतनी ही अधिक तकलीफ आपको होगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे। सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना आपके लिए खुशनुमा रहेगा, क्योंकि यह मुफ्त भी है और अच्छी एक्सरसाइज भी।

सिंह राशि- आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से चीजें काफी अच्छी रहेंगी। अनुशासन सफलता की अहम सीढ़ी होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि- आपका तेज गति से किया गया काम आपको प्रेरित व उद्वेलित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं अपनी जिंदगी से अधिक चाहता होगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आएगा। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।

तुला राशि- आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौका दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा न सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे।

वृश्चिक राशि
मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने व्यक्त करने में सफल रहेंगे जो आपके लिए खास हैं। आज आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की जिंदगी में आपकी कितनी एहमियत है। आपकी गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें।

धनु राशि
स्वयं को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कोरी कल्पनाओं से खुबसूरत और शानदार तस्वीर उकेरे। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। आपको अपना बाकी वक्त बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

मकर राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई अवसर बनेंगे। अपनी पत्नी/पति के साथ पिकनिक पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर देनी चाहिए।

कुंभ राशि- आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हद तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। आपके दिमाग में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए प्रसन्नता के पलों को लाएगा। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की खुबसूरत भावनाओं का इजहार कर सकेंगे। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।

मीन राशि
आज अधिक कैलोरी की चीजें खाने से बचिए। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में परेशानी महसूस करेंगे। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी लाभ पहुंचाएगी। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे क ख्याल रखें। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकत है। यह सफर आनंददायक रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026

September 1, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

August 31, 2026
Next Post

vande-bharat-new-train-पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी, दौड़ पड़ी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस, झारखंड-जमशेदपुर में ही तैयार हुई है इसकी सीटें, टाटा स्टील ने निभायी है अहम भूमिका

tata-companies-new-changes-जमशेदपुर के कारपोरेट जगत के लिए महत्वपूर्ण खबर, tata-pigment-टाटा पिगमेंट के नये एमडी का स्वागत, trf-टीआरएफ के एमडी भी बदले, tata-motors-टाटा मोटर्स के वीपी एबी लाल रिटायर, नये वीपी को अब प्रभार, जानें क्या हुआ कारपोरेट जगत में बदलाव

saraikela-murder- सरायकेला मे अपराधियों ने लूटने मे विफल होने पर चलाई गोलियां, एक की मौत

saraikela-murder- सरायकेला मे अपराधियों ने लूटने मे विफल होने पर चलाई गोलियां, एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News