• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-4th-December-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 दिसंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-4th-December-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 दिसंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
शरीर के किसी भाग में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की आवश्यकता हो। इसके अलावा पर्याप्त आराम भी करें। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फरामोशी, इसे तार-तार कर देती है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। अधिक चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी में भी बदलाव आएगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखना न भूलें। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। आपकी बात करने का तरीका आज बहुत खराब होगा। जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं।

ADVERTISEMENT

वृष राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज से परहेज करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपकी आंखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट प्रकार से करेगी। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मिथुन राशि
आज कुछ समाजिक गतिविधियों के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आपके पास कुछ समान है, जिसका उपयोग नही किया गया है। अनावश्यक पुनः खरीदारी करना पैसों की बर्बादी है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह अंतिम समय पर टल सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। आपकी तंदुरुस्ती आज आपके घर वालों को प्रसन्नता देगी।

कर्क राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। अपने बच्चों के लिए कुछ विशेष योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं हो और उसे धरातल पर उतारा जा सकता है। आने वाले पीढ़ी इस उपहार के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुंद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा न सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे।

सिंह राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम फैसले ले सकते हैं। जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। एक नजदीकी रिश्तेदार स्वयं के लिए आपका ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ध्यान रखने वाला होगा। सुहानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे, जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

कन्या राशि
बहुत ज्यादा खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। आज आपके पैसों में इजाफा होने के आसार हैं। इसका कारण अतीत में किया कोई निवेश हो सकता है।

तुला राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है। कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको प्रसन्नता दे सकता है। बहुत खुबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताजगी का अनुभव दे सकता है।

धनु राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आएगा। नए समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आपकी आंखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने अरमानों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।

मकर राशि
आज का दिन शानदार बनाने के लिए अनावश्यक मानसिक तनाव न लें‌। अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश करें, तो अच्छा-खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं। जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास करते हैं, संभव है कि वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को सहमत करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं अपनी जिंदगी से अधिक चाहता होगा। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खुबसूरत है। सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।

कुंभ राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। सच्चाइयों का सामना करने की आपकी क्षमता आपको विशेष पहचान दिलाएगी। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। इस राशि के कुछ जातक आज से जिम जाने का विचार बना सकते हैं।

मीन राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे। जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है। अपने काम के प्रति आज आपका फोकस गजब का होगा। आपके काम को देखकर आज बॉस आपसे खुश हो सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026

June 22, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Next Post

Cii-young-indians-सीआईआई यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर के नये अध्यक्ष होंगे प्रतीक अग्रवाल, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा, टाटा स्टील के वीपी संजीव पॉल ने कहा-जलवायु परिवर्तन से निबटने में युवाओं की अहम भूमिका

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 4th December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

Jamshedpur-Hungama : जवाहरनगर के रोड न.-15 में कम छड़ लगा कर बन रही है नाली, स्थानीय लोगों ने काटा बवाल

Jamshedpur-Hungama : जवाहरनगर के रोड न.-15 में कम छड़ लगा कर बन रही है नाली, स्थानीय लोगों ने काटा बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News