जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को वेज रिवीजन समझौता लगभग फाइनल हो गया है. छुट्टी के बावजूद रविवार को भी वेज रिवीजन को लेकर कई बिंदु पर चर्चा की गयी. डीए के मामले में अभी बहस चल रहा है. सोमवार को निर्णायक वार्ता होगी. फिर मंगलवार को चीफ पीपल अफसर (सीपीओ) अतरई सन्याल के स्तर पर वार्ता होगी जिसमें बचे हुए मामले पर चर्चा होगी औऱ फैसला लिया जायेगा. सब ठीक रहा तो बुधवार को समझौता हो जायेगा. अगर कोई जिच हुआ तो गुरुवार को समझौता होगा. (नीचे भी पढ़े)
एमजीबी औऱ साल तय हो गया है. अब सिर्फ स्थायीकरण का मामला लटका है औऱ डीए प्रति पॉइंट पर चर्चा होगी. उसके बाद समझौता होगा. गौरतलब है कि, टाटा स्टील के करीब 10500 कर्मचारियों का वेज रिवीजन 1 जनवरी 2025 से लंबित हैं. इसको लेकर तय हुआ कि तीन बार में कर्मचारियों को एरियर की राशि मिलेगी. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेन्द्रन बुधवार औऱ गुरुवार को जमशेदपुर में रहेंगे. बुधवार को टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेन्द्रन के स्तर पर अंतिम दौर की वार्ता होगी औऱ फिर समझौता पर हस्ताक्षर हो जायेगा.







