• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Wednesday 14th may 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 14 मई 2025

Horoscope know your day Wednesday 14th may 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 14 मई 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप पूरी तरह से फिट रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने की योजना बना सकते हैं। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की आवश्यकता है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपका नकारात्मक व्यवहार आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। मानसिक शांति बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते है।

वृष राशि
काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।

मिथुन राशि
आज आप दूसरों के सफलता को सराहकर उसका आनंद ले सकते हैं। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे व्यतित करें। आप महसूस करेंगे कि फिजाओं में प्यार घुला हुआ है। नजरें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नजदीकी अपने आप महसूस की जा सकती है। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीजों को बाद के लिए टाल दें। दिन समाप्त होने से पहले उठें और काम में लग जाएं, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।

कर्क राशि
जीवनसाथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की आवश्यकता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने अरमानों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ध्यान रखें। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।

सिंह राशि
आज गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। एक यादगार और शानदार शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। खाली वक्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। आज के भागदौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। लेकिन परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुजारने का यह उम्दा अवसर है।

कन्या राशि
दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी राहत महसूस करेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। रोजमर्रा की शादीशुदा जीवन में आज का दिन लजीज मिठाई जैसा है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।

तुला राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे। जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

वृश्चिक राशि
चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में मुमकिन है। आपका धन आपके काम तभी आता है। जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में भी आ सकती है। शाम का वक्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है। माता-पिता को बिना बताए आज आप उनके पसंद की कोई डिश घर पर ला सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक माहौल बन जाएगा।

धनु राशि
सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसे महसूस करें। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक आज से जिम जाने का विचार बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फायदेमंद साबित होंगी। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है। जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुजारें। विवाह प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। आज आप फोटोग्राफी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं। अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

कुंभ राशि
आज बे वजह के वाद विवाद से बचना चाहिए। कुछ लोग जानबूझकर मामला फंसाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहे, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाजुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में विश्वास और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की जवाबदेही अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। एक बार आप अपने हम कदम को हासिल कर लें, तो जीवन में किसी और की आवश्यकता नहीं होगी। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। आज घर पर शादी की बात चल सकती है लेकिन आपको यह बात पसंद नहीं आएगी।

मीन राशि
आपका स्पष्ट और निडर व्यक्तित्व आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। दोस्त और जीवनसाथी आराम तथा खुशी देंगे, नहीं तो बाकी दिन उबाऊ और नीरस गुजरेगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आज से पहले शादीशुदा जीवन इतनी अच्छी कभी नहीं रही। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026

June 2, 2026
Next Post

Adityapur kharkai bridge - आदित्यपुर खरकई पुल पर तेज रफ्तार का कहर, आपस में टकराए चार वाहन, देखिए - video

Jamshedpur rural - चाकुलिया में शहीद चानकू महतो की मूर्ति का अनावरण 15 मई को, तैयारियां अंतिम चरण पर

Jharkhand yugantar bharti : युगांतर प्रकृति का पर्यावरण से संबंधित चार प्रतियोगिताएं 4 जून को, चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News