चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के भालुकबिंदा में संथाल विद्रोह के शहीद चानकू महतो की मूर्ति का अनावरण 15 मई को राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे. कार्यक्रम को लेकर वीर शहीद चानकू महतो स्मारक समिति द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है और मूर्ति स्थापित की गयी है. ज्ञात हो कि समिति के सदस्य विगत दिनों सांसद बिद्युत बरण महतो के नेतृत्व में राज्यभवन पहुंचकर राज्यपाल से मिलकर मूर्ति अनावरण करने का आमंत्रण दिया था. समिति के सदस्यों के अनुसार राज्यपाल का कार्यक्रम तय मना जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
समिति के सदस्य चंदन महतो ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समिति के हर सदस्यों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि शहीद चानकू महतो का मूर्ति अनावरण के पश्चात समारोह आयोजित होगा और सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. श्री महतो ने कहा कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, पश्चिम बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो, पुरूलिया के सांसद डॉ ज्योर्तिमय सिंह महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी समेत अन्य उपस्थित होंगे.



