
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 26 के जरूरतमंदों के बीच कार्पोरेट घरानों से प्राप्त 200 कंबल का वितरण आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा बंतानगर में किया गया. कंबल वितरण के उपरांत लाभुकों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वार्ड 26 सहित ऐसे कई वार्ड हैं, जहां बड़ी-बड़ी बस्तियां हैं ऐसे वार्डों में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया गया 40 कंबल जरूरत के हिसाब से काफी कम है. उन्होंने कहा कि वह अपने प्रयास और कारपोरेट घरानों, समाजसेवियों की मदद से पिछड़े वाडो को कंबल उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार के साथ वार्ता कर आदित्यपुर की बस्तियों को विशेष फंड दिलाने हेतु प्रयास करेंगे. कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संदीप कुमार साहू, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश झा, राकेश कुमार, विजय जायसवाल, गौतम धीवर, विक्की ठाकुर, अमित, प्रदीप कालिंदी, नोमू, कृष्णा, सन्नू प्रसाद, गणेश, संतोष आदि उपस्थित थे.







