
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स और जूनियर इंजीनियरों की संस्था व्हील्स का इस साल भी भव्य आयोजन होने जा रहा है. आयोजक की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसके बारे में जानकारी दी गयी. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रुप से अमिताभ सहाय, राजीव बंसल, रवि सिंह, नीरजा मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे. टाटा मोटर्स के टेल्को क्लब में आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि व्हील्स 2020 में इस बार बच्चों की कला को निखारने के लिए कई नये कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है.
इसका फाइनल 16, 17 और 19 जनवरी को होने जा रहा है. इस बार आठ नये इवेंट होने जा रहे है, जिसमें स्पेल बी, चेस, यस योर ऑनर, इंक्रेडेबल इंडिया, पेपर कोचर, स्काइस्क्रैपर, अल्फाज, कविता पाट समेत अन्य का आयोजन शामिल है. दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से इस बार आयोजन होने जा रहा है. इसमें करीब 200 स्कूलों के 12 हजार बच्चों की इंट्री आयी है, जिसके लिए कुल 33 इंट्री ली जा रही है. इसके तहत प्रीलिमरी राउंड 26 से 28 दिसंबर 2019 को ही समाप्त हो चुका है और फाइनल 16, 17 और 19 जनवरी को होने जा रहा है. टेल्को क्लब में होने वाले इस आयोजन के अलावा 23 फरवरी को मैराथन का भी आयोजन होगा.















