
चाकुलिया : चाकुलिया के मुस्लिम बस्ती में शनिवार को साप्ताहिक हाट होने के साथ ही आज मकर हाट भी है. हाट में खरीदारी करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. हाट में सब्जी और कपड़ा की कई दुकाने सजी हैं. फुटपाथ पर लगी कपड़ा दुकान पर नये कपड़े खरीदने के लिए महिला और पुरुषों की दिन भर भीड़ रही.

हाट में टुसू प्रतिमा की बिक्री भी खूब हुई. बच्चे और महिलाओं ने 20-40 रुपये की दर से बिक रही टुसू प्रतिमा को खरीदा और अपने घर ले गये. मकर पर्व के मद्देनजर साप्ताहिक हाट में खरीददारी करने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया. प्रखंड के विभिन्न गांव से ग्रामीणों की भीड़ हाट में उमड़ पड़ी. वही चाकुलिया बाजार की मुख्य सड़क भी आज दिन भर जाम रहा. हर दुकान में ग्रामीणों की भीड़ रही. ग्रामीण दुकानों में अपनी जरूरतमंद समान की खरीददारी जमकर कर किया. सड़क किनारे भी कई लोगों ने चप्पल और जुता की दुकान लगा रखी है, दुकानों में जाकर ग्रामीणों ने खरीदारी किया.















