
चाईबासा : जिला कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनायी। स्व शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने हमेशा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति की। राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। राष्ट्र को समृद्ध करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनकी सोच राष्ट्र की भलाई में थी, उन्होंने राष्ट्र और राष्ट्र के नागरिकों को बरगलाया नहीं जैसा कि मौजूदा समय में चल रहा है। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने जुमलेबाजों को सत्ता से उखाड़ फेकनें और देश में लोकतंत्र की स्थापना की शपथ ली।
युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई द्वारा आयोजित पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में जुटे कांग्रेसजनों ने कहा कि शास्त्री जी के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने वालों को शास्त्री जी ने जवानों और किसानों के हित में किए कार्यों का स्मरण रखना चाहिए। आज की हालत यह है कि सीमा पर जवान लगातार शहीद हो रहे हैं वहीं देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसान हों या जवान दोनों के प्रति वर्तमान भाजपा नीत केन्द्र सरकार तनिक भी संवेदनशील नहीं है। शास्त्री जी ने गांधी और नेहरू की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश में समाजवाद की स्थापना के लिए प्रयास किया। देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए बहादुरी के साथ आजीवन लगे रहे। उनकी सोच राष्ट्र की भलाई थी। उन्होंने जुमलों का सहारा लेकर देश को धोखा नहीं दिया। ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि पर हमें शास्त्री जी के जीवन मूल्यों, आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए सतत् संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवकर बोयपाई , एनएसयूआई कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक विशाल प्रदान , प्रदेश कांग्रेस के त्रिशानु राय , युवा कांग्रेस जिला महासचिव पूर्णचन्द्र कायम , विधानसभा अध्यक्ष सन्नी संदीप देवगम , सहकारिता विभाग अध्यक्ष नीरज कुमार झा , अल्पसंख्यक कांग्रेस के मो०सलीम , वरीय कांग्रेसी जंग बहादुर , अशोक कुमार बारीक , संतोष सिन्हा , जगदीश सुंडी , टाटा बारी , मुकेश कुमार , राकेश सिंह , धर्मेन्द्र कुमार साह , लक्ष्मण बारी , जय प्रकाश दास , मोहन सिंह हेम्ब्रम , सुशील कुमार दास , चंद्र भूषण बिरुआ , लियोनार्ड बोदरा , राजेन्द्र कच्छप , जितेन्द्र नाथ ओझा , नारायण निषाद , राजू कारवां सहित अन्य उपस्थित थे ।














