
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल की आठवीं बोर्ड बैठक शनिवार को नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुई. इस मौके पर पूर्व बैठक के प्रस्तावों की संपुष्टि करते हुए विकास के कई नए प्रस्ताव पारित किए गए. तकरीबन 5 माह बाद आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर 5 माह पूर्व संपन्न हुए बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों की संपुष्टि करते हुए नए प्रस्ताव पर चर्चा किया गया और प्रस्ताव भी पारित किए गए.

आयोजित बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से नगर आयुक्त शशिधर मंडल, मेयर विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर अमित सिंह के अलावा निगम के 35 वार्डों के पार्षदगण भी मौजूद रहे. बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर चर्चा की गई. जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम में पत्राचार क्लर्क बहाल करने. अनुबंध पर अमीन रखने, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, राजस्व वसूली पर चर्चा प्रमुख रूप से की गई वहीं अब नगर निगम में नक्शा पारित करने के लिए वार्ड पार्षद को जमीन का भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा बैठक में अन्य प्रमुख विकास के एजेंडों पर भी चर्चा की गई.















