
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से जाशेदपुर के राममड़ैया बस्ती में जरूरतमंद 52 परिवारों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि वीरांगना की अलग इकाइयों के द्वारा हर साल जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाता है, जिसमें सभी का सहयोग रहता है. जन कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यों के लिए क्षत्रिय वीरांगनाएं हमेशा सक्रिय रहती हैं. आयोजन का नेतृत्व सरायकेला वीरांगना की महासचिव रूबी सिंह ने किया. कार्यक्रम में भारती सिंह, इंदु सिंह, सरोज सिंह, प्रभा सिंह, मीरा सिंह, सीमा सिंह, विभा सिंह, रजनी सिंह, दीपा सिंह, सर्वेश सिंह, संजू सिंह, अंजलि सिंह, नीलू सिंह, गुड़िया सिंह, मंजू सिंह, चित्रलेखा सिंह, प्रतिमा सिंह, पूर्णिमा सिंह, रिंकू सिंह, सुनीता सिंह, शशि प्रभा सिंह, राखी सिंह, प्रमिला सिंह, शोभा सिंह, पार्वती सिंह, मिनी सिंह, ऋद्धि सिंह समेत अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.















