
सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन नागरिक समन्वय समिति ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर निगम कार्यालय पर जोरदार हल्ला बोल करते हुए कार्यालय समेत नगर आयुक्त का घेराव किया. सामाजिक संगठन नागरिक समन्वय समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नागरिक समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुषों ने नगर आयुक्त शशिधर मंडल के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए निगम के कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया, समिति का मानना है कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था चरमराई है ,और सीवरेज ड्रेनेज के नाम पर निर्माण कार्य को लेकर पूरे नगर निगम के प्रमुख सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है, साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास होने के बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने का पुरजोर विरोध किया गया, आक्रोशित समिति के सदस्यों ने आयुक्त के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी मामले को जोरदार तरीके से उठाया, मौके पर नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान पूर्ण रूप से करने के मुद्दे पर सीधे हाथ खड़े कर दिए हैं.
जिस पर प्रदर्शन कर रहे लोग और उग्र हो गए, इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय घेराव करने जा रहे समिति के सदस्यों ने जबरन आयुक्त को रोक कर रखा और आयुक्त पर समिति के सदस्य को देखकर जबरन कार्यालय से निकलने संबंधित कई गंभीर आरोप भी लगाएं, वहीं कई प्रमुख मांगों पर नगर आयुक्त ने असमर्थता भी जताई तो कई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया, इस दौरान अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने कहा कि अब निगम में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष आवाज बुलंद की जाएगी. वहीं आयुक्त ने समिति के सदस्यों पर भी दुर्व्यवहार किए जाने संबंधित है आरोप लगाएं. वही नागरिक समन्वय समिति ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही है.





