
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन के सहयोग से स्व राधाकिशन अग्रवाल की पुण्य स्मृति तथा कमल आगीवाल-मंजू आगीवाल के विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की अंतिम जांच पट्टी खोलकर जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सकीय टीम द्वारा की गयी. इसके बाद शिविर संयोजक मंजू आगीवाल, प्रमिला आगीवाल, नन्द किशोर अग्रवाल, समाजसेवी अरुण बांकरेवाल, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी अशोक कुमार अग्रवाल, रामेश्वरलाल भालोटिया, चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया व दवा प्रदान की. साथ ही सभी नेत्र रोगियों को उपहार प्रदान कर विदा किया गया। शिविर के समापन सत्र में उपस्थित रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस का 577वें नेत्र शिविर का आयोजन सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के सहयोग 25 से 27 जनवरी 2020 तक किया जायेगा.







