जमशेदपुर / चाईबासा : इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी के तत्वावधान में सोमवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने “चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019” से सम्मानित किया। हेमंत सोरेन को बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में बेहतर व उल्लेखनीय कार्य के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है.

वहीं सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को यह सम्मान उन्हें विधायक व सांसद के रूप में लम्बे समय से समाज के हित के कार्यों के लिए दिया गया। विकास का नया अध्याय के रूप में जानेजानी वाली सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए उनका चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सह पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी जस्टिस केजी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी द्वारा किया गया था। सांसद गीता कोड़ा का नाम चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 के लिए सिंहभूम में उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों के लिए किया गया है। चयन समिति के ज्यूरी सदस्यों में आईएस अधिकारी और भारत सरकार में सचिव रहे शंकर अग्रवाल, प्रसिद्ध फिल्म निदेशक सुभाष घई और सीबीएफसी के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी भी शामिल थे। इस सम्मान के लिए चुने जाने पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि इसके लिए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देती हूं। उनके आशीर्वाद से ही यह सम्मान मिला है। यह सम्मान क्षेत्र की जनता को समर्पित है।







