
सरायकेला : सरायकेला थानान्तर्गत तितिरबिला पुल के पास सुनसान स्थान पर मोटरसाईकिल पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने बिजली विभाग से संबंद्ध एजेंसी के एक कर्मी से करीब 56 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना का शिकार रमाशंकर महतो बिजली विभाग से संबंधित एजेंसी में एटीपी आपरेटर के रुप में कार्यरत है. वह उपभोक्ताओं से कलेक्शन किये गए 56 हजार रुपये लेकर राजनगर से सरायकेला आफिस आ रहा था, तभी पीछा कर रहे मोटरसाईकिल सवार दो बदमाशों ने उसे हथियार दिखाकर पैसे छिनकर फरार हो गए. उधर कर्मी को बदहवास स्थिति में सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां वह इलाजरत है. उधर बिजली विभाग द्वारा सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया जा रहा है.





