जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में आयुष्मान भारत का कार्ड होते हुए इलाज के अभाव में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी. इस घटना के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर इसको लेकर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया. संवेदनशीलता के साथ झामुमो के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी वहां पहुंचे.
परिवार से मिला. परिवार के प्रति संवेदना जतायी. यह भी दुहाई दी कि 23 दिसंबर को वे लोग चुनकर ही आये है. अभी समझ नहीं पाये है. इस दौरान मां-बेटे का दर्द झलक गया. मां-बेटे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ट्विट जरूर किया है, लेकिन उनके बेटे की जान तो चली गयी, लेकिन उनके बेटे को तो लौटा दो. इस दौरान दूसरे बच्चों का देखरेख करने का आश्वासन विधायक मंगल कालिंदी ने कहा और कहा कि यह अपराध है और इस अपराध को जरूर दूर करेंगे.
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन संकट में है. राज्य सरकार ने भी मामले पर कार्रवाई को तेज कर दिया है. ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की भी मुश्किलें बढ़ चुकी है और समस्या का समाधान करने की ओर जिला प्रशासन अग्रसर होता नजर आ रहा है.

आयु्मान कार्ड होते हुए भी किसी अस्पताल में एक बच्चे का इलाज नहीं हुआ और उसने पिता के गोद में दम तोड़ दिया. बाप एमजीएम अस्पताल तो कभी कोई अस्पताल का चक्कर काटता रहा, लेकिन उसको इलाज नहीं मिल पाया. इलाज के अभाव में यह हादसा हो गया.
ॉ







