जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में झारखंड एकता मंच की ओर से विशाल टुसू मेले का किया गया. इस टुसू मेले में कोल्हान के तीनो जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य बंगाल और उड़ीसा से हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस टुसू मेला में कोल्हान के तीनों जिलों के अलावा उड़ीसा के राउरकेला, बारीपदा, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पुरुलिया, रांची, तमाड़ आदि क्षेत्र के लोग टुसू और चौड़ल लेकर पहुंचे. आपको बता दें कि कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े टुसू मेलों में से एक है. जिसमें हजारों की संख्या में लोग हर साल शिरकत करते हैं. वही मंच पर मुख्य अतिथी के रूप में बिहार के पूर्व स्पीकर देवेन्द्र नाथ चम्पिया, सांसद विधुत वरण महतो, कई पूर्व सांसद एव वर्तमान विधयाक कार्यक्रम में मौजूद रहे.

वही संयोजक आस्तिक महतो ने बताया कि यह विशाल टुसू मेला झारखण्ड एकता की पहचान है, जो पिछले 14 वर्षो से चला आ रहा है, जिसमे लाखों की संख्या लोग विभिन्न क्षेत्रों से आते है. मेले में सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमा चौड़ल और बूढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा मेले में आने वाले सभी टुसू चौड़ल टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. वही मंच के संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि मेला के दौरान गोपाल मैदान में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है. जहां एक ओर आकर्षक टुसू प्रतिमा आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं, वही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा रहा है. साथ ही यह मेला कई संदेश भी देता और लोग इसे 15 दिनों तक मनाते है. बाहर काम कर रहे लोगो की घर वापसी होती है फिर लोग अपने काम पर लग जाते है.







