
चाईबासा : जगन्नाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने बुधवार को जैंतगढ़ लैम्पस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में तत्कालीन लैम्पस में कम जगह होने के कारण लैम्पस अध्यक्ष को बगल में बने बाजार समिति के खाली पड़े भवन की साफ-सफाई कराकर उसका उपयोग करने का निर्देश दिया गया. एक निर्माणाधीन गोडाउन की भी साफ सफाई कर उस पर शटर लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि जैंतगढ़ लैम्पस के अलावा भी दो भवन रखे जा सकें। जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीसीओ, जनसेवक तथा लैम्पस अध्यक्ष को निर्देश दिया कि जितने भी किसान अब तक धान अधिप्राप्ति कर चुके हैं, उनके भुगतान की प्रक्रिया 7 दिन के भीतर पूर्ण कर दी जाए। जैंतगढ़ लैम्पस में आज लगभग 360 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति 14 किसानों के द्वारा की गयी। संपूर्ण प्रक्रिया नोडल प्रखंड कृषि पदाधिकारी की गई देखरेख में की गयी।







